फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hot sun juicy lychee , melon giving relief

तीखी धूप में रसीली लीची, तरबूज दे रहे राहत

Tue, 12 May 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 12 May 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Hot sun juicy lychee , melon giving relief
जिले के ऐतिहासिक गाजी मियां के मेले के दूसरे दिन भी रौजे पर जायरीन का तांता लगा रहा। सोमवार को गर्मी की तल्खी बढ़ने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे। भीड़ में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के लोग थे। मेले में सजीं रसीली लीची, तरबूज और खाझा की दूकानों में भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


 स्थानीय लोग शाम को अपने बच्चों को मेला दिखाने के लिए आए। इससे देर रात तक मेले में रौनक बनी रही। मंगलवार को कस्बे के अंबर नीम पर सुकालीगंज का मेला लगेगा।
विज्ञापन



अभिभावक अपने बच्चों को लेकर मेला देखने आए। बच्चों में बांसुरी और गुब्बारों के प्रति आकर्षण रहा। खिलौना बंदूक, बाजे आदि की ओर भी बच्चे भागे जा रहे थे। मेले पर महंगाई की मार साफ झलक रही थी फिर भी लोग बच्चों को मायूस नहीं कर रहे थे। भदोही का प्रसिद्ध मिष्ठान्न खाज़ा इस मेले की जान होती है। यहां आने वाले जायरीन भले ही कुछ न
विज्ञापन
विज्ञापन

ले जाएं लेकिन दोस्तों, रिश्तेदारों के लिए खाझा जरूर लेकर जाते हैं।

रसीली लीची, तरबूज, खरबूजा और शरबत की दूकानों पर भी भीड़ लगी रही। नगर पालिका परिषद का विशेष कैंप दोनों दिन श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित हुआ। दूसरे दिन 12 बच्चों को उनके मां-बाप से मिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed