फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Horoscope of criminals ready, police will keep an eye

अपराधियों की कुंडली तैयार, पुलिस रखेगी नजर

Fri, 12 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Horoscope of criminals ready, police will keep an eye
ज्ञानपुर। जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके तहत जिले में बीते 20 वर्ष के भीतर ऐसे अपराधी चिह्नित किए गए हैं जो किसी न किसी रूप से अपराध में लिप्त हों और बाद में जमानत रिहा हो गए हों। उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। हत्या, हत्या के प्रयास और संपत्ति लूट से संबंधित अपराधियों पर खास नजर रहेगी।
विज्ञापन

कहीं हत्या, लूट या अन्य मामलों में जब पुलिस गहनता से जांच करती है तो कई बार ऐसा मामला प्रकाश में आता है कि पूर्व के जो अपराधी हैं उनकी उस घटना में किसी न किसी रूप में संलिप्तता है। पुलिस विभाग के सूत्रों की मानें तो कई बार तो पेशेवर अपराधी बड़ी घटनाओं को भी अंजाम दे देते हैं। कुछ लो पेशेवर नहीं होते वे बदले की भावना से किसी के उकसाने में घटनाओं को अंजाम देते हैं। ऐसी ही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग ने खास प्लान तैयार किया है। इसके तहत वर्ष 2000 के बाद जो भी लोग गोली मारकर हत्या किए हैं उनकी लिस्ट थानावार तैयार करायी गई है। संपत्ती को लेकर या संपत्ती से जुड़ी घटनाओं को अंजाम देने वालों की भी लिस्ट बनी है। अब इनपर संबंधित थानों के साथ-साथ जिले का गोपनीय दस्ता भी नजर रखेगा।
विज्ञापन

गोली मारने वाले 227 लोग हुए चिह्नित
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने प्लान तैयार किया उसके क्रम में थानावार सूची मंगाई है। वर्षवार, गांव वार बनायी गई सूची में गोली मारने वाले बीते 20 वर्ष में 227 लोग चिह्नित किए गए हैं। इसी तरह संपत्ती से जुड़ी घटनाओं को अंजाम देने वाले 550 लोग चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि जिले में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह का प्लान तैयार किया गया है। जिन्होने गोली मारने या संपत्ती से जुड़े अपराध किया है उनके बारे में जानकारी की जा रही है। इसकी लिस्ट भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed