फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hope of operation of sugar mill increased

Bhadohi News: चीनी मिल के संचालन की उम्मीद बढ़ी

Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hope of operation of sugar mill increased
गोपीगंज। औराई में सालों से बंद चल रहे दी काशी सहकारी चीनी मिल के फिर से चलने की उम्मीद बढ़ गई है। लगातार उठ रही मांगों के फलस्वरूप केद्र सरकर ने जिला प्रशासन से चीनी के संबंध में आख्या मांगी है। यह जानकारी सोमवार की देर शाम बघेल छावनी पहुंचे स्वदेश जागरण मंच के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व भदोही जनपद पालक विकास सिंह ने दी। बताया कि स्वदेश जागरण मंच की ओर से लगातार औराई चीनी मिल के संचालन को लेकर प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि औराई में बंद दी काशी सहकारी चीनी मिल के चलने से 13 जनपदों के किसान सशक्त होंगे और 561 गांवों के विकास की गति बढ़ेगी। स्वदेशी जागरण मंच इसको लेकर लगातार प्रयास कर रहा था। विकास सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों का प्रयास विफल होने का परिणाम है कि किसान गन्ने की खेतीबाड़ी से मुंह मोड़ रहे हैं। जब तक चीनी मिल का संचालन हो रहा तब तक किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत थी और तमाम परिवारों को रोजगार मिला था।
विज्ञापन

आज स्थिति यह है कि पूरी चीनी मिल की स्थिति खराब है। जिम्मेदार हाथ पर हाथ रखकर बैठे हैं। बताया कि स्वदेशी जागरण मंच की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी को भेज गए पत्र और आईजीआरएस पर भेजी गई शिकायत पर केन्द्र सरकार की ओर से आख्या मांगी गई। इस मौके पर समन्वयक मनोज कुमार सिंह, ससजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, संत राधेश्याम उपाध्याय, उमेश सिंह बघेल सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed