{"_id":"58b8760d4f1c1b026e83076e","slug":"hooligan-rapist-jailed-jaange-gadkari","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडे-बलात्कारी जेल जाएंगेः गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडे-बलात्कारी जेल जाएंगेः गडकरी
bhadohi hindi news
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय परिवहन और ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो बुलेट ट्रेन की तरह विकास होगा। भदोही संसदीय क्षेत्र में 2019 तक पांच हजार करोड़ से विकास होगा। डेंगरपुर पुल, भदोही में रिंगरोड और वाराणसी से भदोही, जंघई होते मछलीशहर तक फोरलेन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन रही है। कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी बलात्कार के आरोपी मंत्री की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। जो बलात्कारी, गुंडे खुलेआम टहल रहे हैं, वे सरकार बनने पर 16 मार्च तक जेल में होंगे।
केंद्रीय मंत्री मिनी स्टेडियम चकमानधाता में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
कहा कि जो साइकिल मुलायम ने पंचर कर दी है, उसे अखिलेश कहां तक ले जाएंगे। हाथी तो पैसे खाकर बीमार हो चुका है। केंद्र से विकास के लिए आया धन यूपी सरकार ने जानबूझ कर रोक दिया है। प्रदेश में सरकार बनी तो जो विकास 50 साल में नहीं हुुआ, वह पांच साल में होगा। कांग्रस पर निशाना साधते हुए कहा कि 70 साल में गरीबी दूर करने के नाम पर सरकार बनी, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राकेशधर त्रिपाठी, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, ज्ञानपुर प्रत्याशी महेंद्र बिंद, औराई प्रत्याशी दीनानाथ भाष्कर, भदोही प्रत्याशी रवींद्रनाथ तिवारी, आरडी पाल, तरुण मिश्र, डॉ. राकेश आदि रहे।