Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Honored by the President, former Ekma President Rajaram is no more

Bhadohi News: राष्ट्रपति से सम्मानित, एकमा के पूर्व अध्यक्ष राजाराम नहीं रहे

Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Honored by the President, former Ekma President Rajaram is no more
भदोही। आल इंडडा कार्पेट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (एकमा) के पूर्व अध्यक्ष राजाराम गुप्ता का सोमवार को निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। वर्ष 1973 में उत्कृष्ट कालीन निर्यात के लिए राष्ट्रपति ने सम्मानित किया था। प्रातः 10.30 उन्होंने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे अस्वस्थ चल रहे थे। घर पर ही उपचार चल रहा था। कालीन उद्योग के जानकारों का कहना है कि कालीन उद्योग ने आज अपना अभिभावक और मार्गदर्शक खो दिया। जिसकी भरपाई संभव नहीं। उनके निधन की खबर सुनकर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर पहुंचने वालों का तांता लगा रहा। एकमा के मानद सचिव पीयूष बरनवाल ने कहा कि कालीन उद्योग जगत ने प्रबल वक्ता खो दिया। वे कालीन की रंगामेजी, मानक और प्रकार के बड़े ज्ञाता थे। स्व. गुप्ता एकमा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानद सचिव, संयुक्त सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। इतना ही नहीं कालीन उद्योग के लिए सरकार की ओर से गठित कई महत्वपूर्ण कमेटियों में भी वे नामित किए गए थे। वे उद्योग के विकास को लेकर वे हमेशा चिंतित और तत्पर रहते थे। वर्ष 1978 से 1982 तक वे वूल एंड वूलेन एक्सपोर्ट प्रमोशन कौन्सिल के प्रशासनिक समिति के सदस्य रहे थे। कई विद्यालयों के प्रबंधन में होने के साथ साथ वे लायंस क्लब भदोही वरुणा, भारत विकास परिषद भदोही के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। वर्ष 1973 में उत्कृष्ट कालीन निर्यात के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed