फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Honored by giving saplings to the beneficiaries on Ayushman Bharat Day

आयुष्मान भारत दिवस पर लाभार्थियों को पौधा देकर किया सम्मान

Thu, 23 Sep 2021 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Honored by giving saplings to the beneficiaries on Ayushman Bharat Day
सीएमओ कार्यालय में आयुष्मान भारत दिवस पर आयोजित गोष्ठी में बोलतीं डीएम आर्यका अखौरी दाएं से दूस? - फोटो : BHADOHI
आयुष्मान भारत योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में आयुष्मान भारत दिवस मनाया गया। इस दौरान योजना के लाभार्थियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया। दस लोगों को गोल्डेन कार्ड दिया गया। वहीं ज्यादा लोगों का इलाज करने वाले दो अस्पताल संचालकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने योजना के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। डीएम ने सीएचसी गोपीगंज एवं जीवनधारा हॉस्पिटल को प्रशस्ति पत्र दिया। कहा कि आर्थिक तंगी के कारण गरीब परिवार अपना और अपने परिजनों की गंभीर बीमारियों का इलाज मंहगे व अच्छे अस्पतालों में नहीं करा पाते। सरकार ने गरीबों का जीवन बचाने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आयुष्मान भारत जैसी महत्वाकांक्षी योजना को लांच किया है। सीडीओ भानू प्रताप सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि गरीब कल्याण दिवस के सभी ब्लाकों में कैंप लगाकर लाभार्थियों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे कि पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जा सके। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष चक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जेसी सरोज, जेपी सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मनीष कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed