फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Honorarium for Anganwadi workers filled shout

मानदेय के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार  

Sat, 19 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sat, 19 Mar 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Honorarium for Anganwadi workers filled shout
संबोधित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन के पदाधिकारी
महिला आंगनबाड़ी संघ के बैनर तले जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से विभाग के अलावा कई कार्य करा रही हैं लेकिन मानदेय बढ़ाने के नाम पर कोई पहल नहीं की जा रही है। चेतावनी दी कि उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह वृहद स्तर पर आंदोलन करेंगी। 
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए विंध्याचल मंडल के मंडलाध्यक्ष रायचंद्र दूबे ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार सौतेला व्यवहार कर रही हैं। कई बार धरना प्रदर्शन के दौरान हुए समझौते को भी लागू नहीं किया ा रहा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मुख्य सेविका पद पर प्रतिचयन करने, शोषण पर रोक लगाने की मांग की। आरोप लगाया कि मुख्य सेविकाएं और सीडीपीओ हाटकुक्उ और पोषाहार को देने में कमीशन की मांग करते हैं। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने में जितेंद्र कुमार मौर्य, आसियाना बेगम नीतू यादव, साधना मौर्य, ममता देवी, संगीता विश्वकर्मा, प्रेमलता, हसीना बेगम, गौरी मौर्य, गीता तिवारी, रेशमा बानो, कंचन सिंह, शकुंतलादेवी, लालती देवी सहित कई आंगनवाड़ी मौजूद रहीं। धरने की अध्यक्षता जिला संरक्षक जय कुमार सिंह ने की। 

विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed