फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Home Minister amit shah will participate in Jan Vishwas Yatra in bhadohi rally will be held in three assembly constituencies

जन विश्वास यात्रा में शामिल होंगे गृहमंत्री: 27 दिंसबर को भदोही पहुंचेगी यात्रा, तीन विधानसभा क्षेत्रों में होगी रैली

Wed, 22 Dec 2021 09:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Dec 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
Home Minister amit shah will participate in Jan Vishwas Yatra in bhadohi rally will be held in three assembly constituencies
अमित शाह - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही जन विश्वास यात्रा भदोही जिले में 27 दिसंबर को जाएगी। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रैली होगी और यात्रा का स्वागत किया जाएगा। अगले दिन 28 दिसंबर को ज्ञानपुर के बीएनजीआईसी में जनसभा होगी। उसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे। इसको लेकर बुधवार को पार्टी के जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल और जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने बैठक कर कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि 28 दिसंबर को विशाल रैली एवं स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञानपुर के बीएनजीआईसी में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी है। उन्होंने दावा किया कि इस बार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। क्योंकि जनता विकास को पसंद करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास काफी तेजी से हुआ है।

विज्ञापन

युवा, किसान, महिला से लेकर हर वर्ग के लोगों को सुविधाएं मिलीं। सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन भी ठीक ढंग से हो रहा है। उन्होंने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी और ज्ञानपुर की धरती पर काफी लोग आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने बताया कि जन विश्वास यात्रा 27 दिसंबर की शाम करीब छह बजे ऊंज के पास से जिले में प्रवेश करेगी।

यात्रा में शामिल लोग रात में यहीं विश्राम करेंगे। इसके बाद 28 दिसंबर को जीआईसी ज्ञानपुर में आयोजित जनसभा स्थल पर यात्रा पहुंचेगी। यहां गृहमंत्री अमित शाह भी रहेंगे। वहां से फिर वाराणसी के लिए यात्रा प्रस्थान करेगी। शाम करीब छह बजे कंधिया फाटक के पास से वाराणसी चली जाएगी। बैठक में वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी, पूर्व सांसद गोरख नाथ पांडेय, संतोष पांडेय, रमेश दूबे, सत्य शील गुप्ता, लालता प्रसाद सोनकर, संतोष तिवारी, अनुराग पांडेय, अनिल सिंह मुन्ना, शिवसागर मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी गोवर्धन राय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed