{"_id":"66004f0a5db9390b9d0a630e","slug":"holika-fire-started-at-auspicious-time-carpet-city-immersed-in-the-joy-of-colors-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-110320-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शुभ मुहूर्त में लगी होलिका में आग, रंगों की मस्ती में डूबी कालीन नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शुभ मुहूर्त में लगी होलिका में आग, रंगों की मस्ती में डूबी कालीन नगरी
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रंगों के त्योहार होली की खुमारी में लोग पूरी तरह से डूब चुके हैं। होली को लेकर बच्चों से लेकर बूढे तक होली की मस्ती में डूब चुके हैं। सोमवार को होली की खुमारी में डूबने को लेकर हर किसी ने तैयारी कर ली है। हालांकि इसके पहले ही फिजां में रंग-गुलाल घुलने लगे हैं। रविवार से ही लोग डीजे के धुन पर थिरकते लगे। जिले में 1150 स्थानों पर रविवार की रात शुभ मुर्हूत में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन करते ही लोगों ने जयकारे के साथ होली का आगाज किया।
होली की पूर्व संध्या पर शहर से लेकर बाजारों में चहल-पहल देखने को मिली। बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। सोमवार को फिजां में जमकर रंग-गुलाल उड़ेगा। रंगों के इस पर्व पर एक-दूसरे को बधाई देने का दौर रविवार से ही शुरु हो गया। फोन कर के व्हाटसएप्प मैसेज से लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में सहकर्मियों ने एक-दूसरे के साथ शनिवार को होली खेली। एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। गोपीगंज, ज्ञानपुर, सुरियावां, भदोही, मोढ, अभोली, ऊंज, जंगीगंज, चौरी समेत पूरे जिले में 1150 जगहों पर होलिका दहन हुआ। इसके पहले घरों में महिलाओं ने सरसों और तेल के मिश्रण से बने पेस्ट को परिवार के सदस्यों के शरीर की मालिश की। देर शाम परिवार के लोग शरीर के उबटन और गाय के गोबर से बने उपले को होलिका मां में विसर्जित कर विधिवत परिक्रमा की और परिवार में नकारात्मक चीजों के नाश के साथ सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम शुभ मुहूर्त में विधिवत मंत्रोचार के साथ होलिका में आग लगाई गई। युवाओं ने होलिका की परिक्रमा की और जमकर जयकारे लगाते हुए होली की मस्ती में डूब गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
चिकित्सकों की लगी इमरजेंसी ड्यूटी
चिकित्सकों की नसीहत है कि होली खेले लेकिन जरा सावधानी के साथ, आंख में केमिकल युक्त कलर जाने के बाद तमाम तरह की दिक्कतें होती है। जिले में होली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष तैयारी की गई है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय और छह सीएचसी दुर्गागंज, डीघ, सुरियावां, गोपीगंज, औराई, भदोही पर चिकित्सकों की इमरजेंसी डयूटी लगाई गई है। जरुरत पड़ने पर विशेषज्ञ सर्जन ऑनकाल होंगे और मरीज का उपचार करेंगे। इमरजेंसी में चिकित्सक, फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -