फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Holi and Friday prayers were celebrated with brotherhood, administration remained alert

Bhadohi News: भाईचारे के साथ संपन्न हुई होली और जुमे की नमाज, प्रशासन रहा अलर्ट

Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Holi and Friday prayers were celebrated with brotherhood, administration remained alert
जिले में होली और जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। रमजान माह की जुमे की नमाज और होली एक ही दिन पड़ने पर जिला प्रशासन सतर्क रहा। एक सप्ताह पहले से ही प्रशासन तैयारी कर रहा था। भाईचारा बनाए रखने में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने प्रशासन का साथ दिया।
विज्ञापन

डीएम विशाल सिंह और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने भदोही शहर का दौरा किया। प्रशासन के आह्वान पर मुस्लिम वर्ग ने अपनी नमाज का वक्त एक घंटे आगे बढ़ाकर दो बजे कर दिया था। वहीं हिंदू समाज के लोगों से दो बजे से पहले पहले होली खेल कर अपने अपने घर चले जाने का आह्वान किया था। सबकुछ प्रशासन के मंशा के अनुरूप हुआ। सीओ अशोक मिश्र के अलावा उपजिलाधिकारी श्याम मणि त्रिपाठी ने भदोही कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। संवेदनशील तकिया कल्लन शाह मस्जिद के बाहर भारी सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। इसके अजिमुल्लाह चौराहा, अलावा लिप्पन तिराहा, नगर पालिका तिराहा, अंबर नीम, चौरी रोड, स्टेशन रोड, आदि में जगह जगह टुकड़ियों में सुरक्षा कर्मी लगाए गए गए थे। दो बजे सभी मस्जिदों में एक साथ नमाज शुरू हुई। तब तक सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही होली खेलने वाले दिखे। इसके अलावा हिंदू बहुल मोहल्लों में कुछ अधिक समय तक होली खेलने का दौर चला। तकिया कल्लन शाह, जमुंद, पीरखांपुर, अजिमुल्लाह चौराहा, ईदगाह मस्जिद, चौरी रोड, स्टेशन रोड, बाजार सरदार खां, काजीपुर, बाजार सलाबत खां आदि मस्जिदों में भारी भीड़ रही। अधिकारी गण सुरक्षा बलों के साथ तीन बजे तक व्यवस्था में लगे रहे। सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी देर शाम तक लगाई गई थी। कोतवाली निरीक्षण अश्विनी कुमार त्रिपाठी भी साथ साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed