फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High-tension wire removed from Duransi Composite School

Bhadohi News: कंपोजिट स्कूल दुरांसी से हटाया गया हाईटेंशन तार

Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
High-tension wire removed from Duransi Composite School
कंपोजिट विद्यालय दुरासी से बिजली का तार हटाते कर्मी। संवाद
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय दुरांसी में बीते शनिवार को शॉर्ट सर्किट से बच्चों के झुलसने की घटना के बाद जिलाधिकारी एक्शन में हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर बिजली निगम की टीम ने बुधवार को विद्यालय पहुंचकर आसपास से गुजरे बिजली के तारों को हटवा दिया। जिले के 91 स्कूलों के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं।
मामले में बिजली निगम और शिक्षा विभाग को डीएम ने चेतावनी देकर अविलंब तारों को हटाने के निर्देश दिए। डीएम ने बिजली निगम के अफसरों को हर हाल में 30 मार्च तक विद्यालय के छत से गुजरे तारों को हटाने का समय दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि एक अप्रैल से शिक्षा सत्र शुरू हो रहा है। इस दौरान किसी भी विद्यालय के ऊपर से तार गुजरता न दिखे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed