फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High school and intermediate toppers dream of becoming IAS

Bhadohi News: हाईस्कूल व इंटर के टॉपरों का आईएएस बनने का है सपना

Sun, 21 Apr 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate toppers dream of becoming IAS
दुर्गागंज/महाराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले टॉप करने वाले देवेश और शिक्षा भविष्य में आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। हाईस्कूल में देवेश कुमार कन्नौजिया ने 97 फीसदी और इंटर में शिक्षा देवी ने 96.20 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान पर रही। शनिवार को जब परिणाम घोषित हुए तो दोनों जिले से बाहर थे। देवेश जहां मामा के यहां शादी में गया था। वहीं शिक्षा भी अपने ननिहाल में शादी में शामिल होने गई थी। परीक्षा परिणाम जारी होेते ही दोनों ने वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों से बात की और खुशियां साझा की।
विज्ञापन

हाईस्कूल के टॉपर देवेश कन्नौजिया अभोली के हरदुआ निवासी हैं। इनके पिता रमेश चन्द्र कन्नौजिया मृतक आश्रित के रूप में रेलवे में नौकरी करते हैं। वहीं मां संगीता देवी गृहिणी हैं। देवेश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरूजनों को दिया। उसने बताया कि वे हर दिन करीब छह से सात घंटा पढ़ाई करते थे। वहीं परीक्षा के दौरान मोबाइल से दूरी बना ली थी। भविष्य में यूपीएससी की तैयारी कर आईएएस बनने का सपना है। इसी तरह महराजगंज के महानन्दपुर, गेंगराव निवासी जय नायक दूबे की पुत्री शिक्षा देवी इंटर की परीक्षा में टॉप किया है। इनकी मां का नाम सुनीता देवी है। तीन बच्चों में सबसे छोटी शिक्षा शुरू से ही मेधावी रही है। पिता किसानी का काम करते हैं। अपनी सफलता के लिए परिवार को श्रेय देते हुए कहती है कि परिजनों के सहयोग और गुरूजनों के मार्गदर्शन से सफलता मिली है। वह छोटे-छोटे नोट्स तैयार कर एक्जाम की तैयारी कर रही थी। बताया कि सफल होना है तो मोबाइल से दूरी बनाना बहुत जरूरी है। भविष्य में आईएएस बनने का सपना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed