फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   High School and Inter meritorious honored

हाईस्कूल और इंटर के मेधावी सम्मानित

Tue, 16 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
High School and Inter meritorious honored
प्रदेश के अपर महाधिवक्ता कमरुल हसन सिद्दीकी ने कहा कि सम्मान होने से प्रतिभा और निखरती है। जिनका सम्मान होता है वे  और अच्छा करने की सोचते हैं और जो पिछड़ जाते हैं, वह भी बेहतर प्रयास करने की सोचते हैं। वे सोमवार को कालीन भवन में भारतीय कल्याण समिति के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  इस दौरान हाई स्कूल और इंटर के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर अभिभावक को चाहिए कि वह अपने बच्चे को पढ़ाई के लिए प्रेरित करे। उन्होंने जनपद के मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देते हुए शाबासी दी। उन्होंने मामूली अंकों से पिछड़े बच्चों का भी उत्साहवर्धन किया। हाईकोर्ट की अधिवक्ता जाहिदा जामिन ने कहा कि आज एक-एक अंक के लिए कड़ी मेहनत प्रतिस्पर्धा है।
विज्ञापन


बच्चों से बेहतर प्रदर्शन करने की अपेक्षा के साथ अभिभावकों को चाहिए कि उन्हें घर में पढ़ने का उचित माहौल दें। उन्होंने कहा कि सरकार उच्च शिक्षा के लिए भी छात्रवृत्ति दे रही है। समारोह को कृषि वैज्ञानिक प्रो.मो. कलीम, अधिवक्ता तेज बहादुर यादव, विधायक जाहिद बेग, रवि पाटोदिया, मो. अब्दुस समद, यूसुफ बेलाल ने भी संबोधित किया। विधायक जाहिद बेग का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर हाजी सौदागर अंसारी, हाजी शाहिद हुसैन, अब्दुल कादिर अंसारी, सैयद एखलाक, शहाबुद्दीन अंसारी, मुशीर इकबाल, असलम महबूब, हाजी आजाद खां, फादर अजय, विभव श्रीवास्तव, पुनीत मेहरा, शालिनी मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed