{"_id":"5787a4a94f1c1ba64e13e572","slug":"her-mother-s-boyfriend-was-in-seeming-heir","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के ननिहाल में मिली सूरत से भागी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के ननिहाल में मिली सूरत से भागी युवती
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 14 Jul 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत के पंडेसरा इलाके से एक सप्ताह पूर्व प्रेमी संग भागकर आई युवती को बुधवार पुलिस ने नाटकीय ढंग से प्रेमी के ननिहाल से बरामद किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पंडेसरा थाने में युवती के परिवार वालों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को युवती के घर वाले उसे लेकर सूरत चले गए।
गोपीगंज नगर के लाई बाजार निवासी एक युवक तीन वर्षों से गुजरात के सूरत शहर के पांडेसरा इलाके में मकान निर्माण में स्लाइडिंग का काम करता था। वहीं पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसे प्रेम हो गया। दोनों गुपचुप तरीके से सात जुलाई को भदोही आ गए। उधर युवती का पता न चलने पर परिवार वालों ने पंडेसरा थाने में युवती के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। आसपास के लोगों से बातचीत के बाद युवती के घर वालों को पता चला कि युवती पास में रहने वाले युवक के साथ भदोही चली गई है। बुधवार को परिवार वाले गोपीगंज थाने पहुंचे। शिकायत पर पुलिस ने युवक के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने युवती को युवक के ननिहाल से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी काफी चर्चा रही।