फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Helpless father had to pay petrol to find his son in the Ganges

Bhadohi News: गंगा में बेटे को ढूंढ़ने के लिए लाचार पिता को देना पड़ा पेट्रोल

Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Helpless father had to pay petrol to find his son in the Ganges
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव में गंगा में स्नान करने गए किशोर का रविवार को भी पता नहीं चल पाया। इस बीच रविवार को एसडीआरएफ की टीम जब मौके पर पहुंची तो पेट्रोल नहीं होने के कारण घंटों बैठी रही। इसकी सूचना प्रशासन को भी दी गई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर किशोर के लाचार पिता ने एसडीआरएफ की टीम को पेट्रोल उपलब्ध कराया। हालांकि अब तक किशोर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी 11 वीं का छात्र अमन उर्फ मोहित चतुर्वेदी शुक्रवार दोपहर बाद घर से गंगा स्नान के लिए निकला था। जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने के लिए धवासा नाथ गंगा घाट पर गए जहां पर उसका कपड़ा, मोबाइल, चप्पल मिला। किशोर के गंगा में डूबने की आशंका जताते हुए जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद स्थानीय पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अगले दिन शनिवार को जिला प्रशासन ने गंगा में लापता किशोर को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाया। परिजनों के मुताबिक राज्य आपदा मोचन बल के जवानों ने दो-तीन घंटे तक गंगा में खोजबीन की उसके बाद शाम हो गयी। शनिवार को सुबह पुनः खोजबीन करने के बाद टीम के जवान वापस आ गए और घंटों बैठे रहे। उधर हैरान-परेशान और लाचार परिजन जब अपने बेटे को ढूंढने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बोला तो परिजनों को जवाब मिला कि उनके पास पेट्रोल नहीं है। परिजनों ने बताया कि इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंततः बेटे के गम में लाचार माता-पिता और परिजनों ने टीम को पेट्रोल उपलब्ध कराया। उसके बाद एसडीआरएफ की टीम दोहपर बाद गंगा में फिर से खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा होने तक लापता किशोर का अता-पता नही चल सका है। लापता छात्र के पिता ने बिलखते हुए बताया की शनिवार को एक बार टीम ने गंगा में खोजबीन की, लेकिन उनका पेट्रोल खत्म हो गया। जिसके बाद टीम वापस आ गयी। कहा कि बेटे के गम में तीन दिन से घर मे चूल्हा नही जल रहा है। हम सब लाचार और बेबस हो गए है। बताया कि इस विषम परिस्थितियों में हम पेट्रोल लाकर दिए तब पुनः खोजबीन शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed