फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Helicopters will take the bride: Unique baraat in Bhadohi, the groom went to bring the bride by air

हेलीकाप्टर वाले दुल्हनियां ले जाएंगे : भदोही में अनोखी बारात दूल्हा हवाई मार्ग से दुल्हन लाने निकला

Mon, 02 Dec 2024 06:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 06:06 PM IST
सार

सर्रोई गांव की बारात उस वक्त खास हो गई जब दूल्हे को ले जाने के लिए उड़नखटोला वहां की जमीन पर पहुंचा। दूल्हेराजा इस पर सवार हुए और गर्जना करता हुआ हेलीकाप्टर आसमान की ओर चल दिया। दूसरे दिन दुल्हन को लेकर वापस लौटेंगे और इस शादी लोगों की बीच कौतुहल का विषय बनी हुई है।
 

विज्ञापन
Helicopters will take the bride: Unique baraat in Bhadohi, the groom went to bring the bride by air
हेलीकाप्टर में सवार दूल्हेराजा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भदोही के सर्रोई गांव से सटे ह्रदयपट्टी गांव में दुल्हा हेलीकाफ्टर से दुल्हन को लेने निकले। गांव निवासी शुभम दुबे की शादी औराई के हरिनारायणपुर गांव निवासी स्वीटी दूबे से हो रही है। शादी के पहले वे हेलीकाफ्टर से दुल्हन को लेने के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन


गांव में इसको लेकर कौतूहल बना रहा। बताते चलें कि अवधेश कुमार दुबे बनारसी के बेटे शुभम दुबे साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनकी शादी औराई के हरिनारायणपुर निवासी प्रभात दुबे की बेटी स्वीटी दुबे से तय हुआ था। शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हे राजा शुभम ने कुछ अलग करने की ठानी। उन्होंने हेलीकाफ्टर से बारात ले जाने का मन बनाया।
विज्ञापन


इसके लिए पहले उन्होंने प्रशासन से इसकी अनुमति ली। इसके बाद एक निजी कंपनी से किराये पर हेलीकाफ्टर मंगाया। हेलीकाफ्टर के लैडिंग के लिए दोनों गांव में हेलीपैड इत्यादि बनाए गए। गांव में हेलीकाफ्टर से बारात जाने की जानकारी होने के बाद लोगों का कौतूहल बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब साढ़े चार बजे दुल्हे राजा शुभम दुल्हन लेने के लिए हेलीकाफ्टर से हरिनारायणपुर गांव जाने के लिए उड़ान भरा। कुछ ही मिनट में उनका हेलीकाफ्टर गांव में लैंड कर गया। शुभम के पिता अवधेश ने बताया कि उनकी बहुत इच्छा थी कि बेटे की शादी को यादगार बनाएंगे।



ऐसे में इस तरह से बारात लेने का मन बनाया। बताया कि शादी के उपरांत मंगलवार की सुबह वे हेलीकाफ्टर से ही बहू को विदा कर घर भी लाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed