फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heatwave continues, one dead and 115 admitted

Bhadohi News: गर्मी का प्रहार जारी, एक की मौत व 115 भर्ती

Mon, 19 Jun 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Heatwave continues, one dead and 115 admitted
बढ़ते तापमान और लू के थपेड़ों की मार अब लोगों के सेहत पर पड़नी शुरू हो गई है। जिले में गर्मी का प्रहार जारी है। दो राजकीय अस्पतालों और छह सीएचसी में सोमवार को उल्टी, दस्त और डायरिया के करीब 115 मरीज भर्ती हुए, जबकि 2662 मरीजों की ओपीडी हुई। जिला अस्पताल ज्ञानपुर में दो की हालत चिंताजनक होने पर रेफर कर दिया गया।सुबह आठ बजे से तीखी धूप शाम छह बजे तक लोगों को बेहाल कर रही है। 43 डिग्री से अधिक तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल ज्ञानपुर और राजकीय अस्पताल भदोही संग सीएचसी में ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखी। अकेले सरकारी अस्पतालों में डायरिया, उल्टी, दस्त के 150 से अधिक मरीज भर्ती हुए। निजी अस्पतालों को जोड़ दिया जाए तो यह संख्या काफी अधिक हो जाएगी। महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही में 30 मरीज भर्ती हुए, जबकि 649 की ओपीडी की गई। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 820 मरीजों की ओपीडी हुई, जबकि 42 मरीज भर्ती हुए। सुधार न होने पर दो मरीजों को निजी अस्पताल में रेफर किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में करीब 328 मरीज ओपीडी के लिए आए। इनमें से 8 मरीजों को भर्ती कर लिया गया। इसी तरह सीएचसी भानीपुर दुर्गागंज में 126 मरीज पहुंचे। वहीं चार मरीजों को डिहाइड्रेशन की शिकायत मिलने पर भर्ती कराया गया। इसी तरह औराई सीएचसी में 222 की ओपीडी हुई और तीन लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत मिलने पर भर्ती कराया गया। डीघ सीएचसी में उल्टी-दस्त से पीड़ित 11 मरीज भर्ती हुए। वहीं 117 मरीजों की ओपीडी हुई। इसी तरह गोपीगंज सीएचसी में करीब 400 मरीजों की ओपीडी हुई और 17 मरीजों को भर्ती कराया गया। उल्टी-दस्त से परेशान लोग हाल में बैठ कर उपचार के लिए इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन

खेत में मिला शव, धूप लगने से मौत की आशंका
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में दोपहर 12 बजे एक 48 साल के अधेड़ को पशुपालकों ने खेत में गिरा देखा। वहां जाकर देखा तो उसकी सांसे थम चुकी थी। खबर मिलने पर थाना प्रभारी विनोद दुबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर के चटोरी गांव निवासी हरिनाथ प्रजापति पुत्र मंगरू राम के रूप में हुई। उसके पास आम और साड़ी मिला। वह अपनी बहन गायत्री देवी के यहां भोजरजा प्रयागराज जा रहा था। बहन के घर से मात्र 150 मीटर दूर उसका शव मिला। थाना प्रभारी ने आशंका जताई है कि लू और गर्मी की वजह से उसकी जान गई। उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने गर्मी या लू से मौत होने की पुष्टि नहीं की। सूचना मिलने के बाद उसकी बहन भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed