फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health workers will reach every home, will teach lessons to avoid disease

Bhadohi News: घर-घर पहुचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, पढ़ाएंगे बीमारी से बचने का पाठ

Fri, 12 Jul 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Health workers will reach every home, will teach lessons to avoid disease
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक की गई। साथ ही दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें कहा गया कि 11 से 31 जुलाई तक स्वास्थ्यकर्मी घर- घर पहुंचे कर लोगों को संक्रमित बीमारी से बचने का पाठ पढ़ाएंगे। एडीएम ने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। अन्तर्विभागीय समन्वय से युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। साप्ताहिक बंदी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। 15 जुलाई तक शत-प्रतिशत क्रियान्वयन के लिए निर्देशित भी किया गया। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके चक, डॉ. ओपी शुक्ला, डीएमओ राम आसरे पाल आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर डीएम विशाल सिंह ने संचारी अभियान के विभिन्न इंडिकेटर में 95 फीसदी उपलब्धि से कम प्रगति पर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed