फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   health fair in bhadohi

स्वास्थ्य मेले में गंभीर बीमारियों का होगा उपचार

Mon, 10 Feb 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
health fair in bhadohi
ज्ञानपुर/पाली। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले को सफल बनाने के लिए रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने सीएमओ कार्यालय में नोडल अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं नगरीय प्राथमिक एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के लिए नामित 17 नोडल अधिकारियों से कहा कि जो स्वास्थ्य कर्मी, आशा, एएनएम काम के प्रति लापरवाह हो उसकी सूची दी जाए। उन्हें कार्यमुक्त किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एडिशनल पीएचसी महजूदा में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ एडिशनल सीएमओ डॉ. डीएस चौधरी और जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। सीएचसी अधीक्षक सुरियावां डॉ. आरबी पाठक ने कहा कि मेले में टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार समेत अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों की जांच होगी और उनका उपचार किया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र महजूदा के प्रभारी अभिषेक नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में टीकाकरण, डायरिया, निमोनिया आदि उपचार भी किया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. जनार्दन पाल, संजीव कुमार सिंह, उमेश चंद्र, विनय कुमार बिंद, आनंद बाबू, शशिकला, रेनू गौड़, प्रियंका, जय प्रकाश गौतम, राजकुमार सिंह, प्रकाश प्रसाद, ईश्वर चंद वर्मा, महेंद्र प्रसाद, हीरावती, राम लाल शर्मा, पिंटू,अजय यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed