फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health department alert to prevent heatwave, 90 beds reserved

Bhadohi News: हीटवेव से बचाव को स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 90 बेड आरक्षित

Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Health department alert to prevent heatwave, 90 beds reserved
ज्ञानपुर। जिले में बढ़ते तापमान के बीच हीटवेव का असर भी अभी से दिखाई देने लगा है। 40 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम पारा और 21 किमी की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं लोगों के बदन को झुलसा रही हैं। गर्मी के बढ़ते असर के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी तैयारियां तेज कर दी है। विभाग ने हीटवेव से बचाव को लेकर 28 स्वास्थ्य केंद्र पर 90 बेड आरक्षित कर दिए हैं। अस्पतालों में गर्मी के बचाव को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

इस समय तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। दोपहर के समय तो सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है। गर्मी के तेवर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट वेव की आशंका को देखते हुए 90 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिसमें जिला अस्पताल और भदोही एमबीएस में 10-10 बेड आरक्षित हैं।
विज्ञापन

इसी तरह छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 5-5 बेड और 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व तीन अर्बन पीएचसी पर 2-2 बेड आरक्षित किए गए हैं। गर्मी के दिनों में अस्पतालों में चिकित्सकों की इमरजेंसी ड्यूटी लगाए जाने के साथ-साथ हीट वेव वार्ड में कूलर-पंखा के साथ आवश्यकतानुसार एसी की सुविधा भी रहेगी। इन बेडों के पास हमेशा ग्लूकोज, ओआरएस पॉकेट समेत दवाओं की संख्या भी पर्याप्त मात्रा में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के तेवर को देख चिकित्सक मरीजों को बचाव की सलाह दे रहे हैं। वे अस्पताल आने वाले मरीज, तीमरदारों को भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि शरीर में पानी की मात्रा की कमी होने से हीटवेव की आशंका बढ़ जाती है। शरीर में पानी की कमी होने से लू बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। रोजाना करीब पांच से छह लीटर पानी पीना चाहिए। कहा कि दोपहर 11 बजे के बाद कतई घर से बाहर न निकलें, तल्ख धूप है। जरा सी लापरवाही बरतने पर बीमार पड़ सकते हैं। तरल पदार्थों को खूब सेवन करें।


इनसेट:
हीटवेव के लक्षण:
- तेजी से सिरदर्द होना

- निरंतर चक्कर, कमजोरी महसूस होना

- कमजोरी के साथ मांसपेशियों में ऐंठन होना
- उल्टी होना
------------
इनसेट
हीटवेव से बचाव:
- ढीले, सूती कपड़ा पहनें।
- खुद को ठंडा रखें।

- हल्का भोजन करें।
- हरी सब्जी का सेवन करें।
- दोपहर में घर से बाहर न निकलें।

इनसेट:
कहा कितने बेड़ आरक्षित:
- जिला अस्तपाल - 10
- एमबीएस भदोही - 10
- छह सीएचसी - 30
- 17 पीएचसी - 34
- 3 अर्बन पीएचसी - 6

वर्जन:
हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर 90 बेड आरक्षित है। कूलर, पंखा को लगाने का निर्देश दिया गया है। दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जहां कम है, वहां भेजा जा रहा है। -- डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed