फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health child festival will be held to eradicate malnutrition

कुपोषण भगाने के लिए होगा हेल्थ चाइल्ड उत्सव

Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Health child festival will be held to eradicate malnutrition
बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए 21 मार्च से चार अप्रैल तक पोषण पखवारा चलाया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग दिनों कई तरह की गतिविधियां की जानी हैं। पखवारे भर तक की जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में चाइल्ड उत्सव और स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि हर बच्चा हमारे देश की धरोहर है। इसलिए उसे पोषणयुक्त बनाना है। जहां भी कमियां हैं उसे दूर करते हुए बच्चों, किशोरियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। उन्होंने अभियान चलाकर हर बच्चे का वजन, लंबाई नापने और किशोरियों को जागरूक करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पोषण पखवाड़ा के तहत प्रथम सप्ताह 21 मार्च से 27 मार्च के मध्य स्वस्थ बच्चों की पहचान के लिए स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा’ की जानी है। जिसमें 0 से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की लंबाई, ऊंचाई और वजन लेते हुए ‘हेल्थ चाइल्ड’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। पोषण पखवाड़ा के दूसरे सप्ताह 28 मार्च से 4 अप्रैल के मध्य लैंगिक संवेदनशीलता और एनीमिया प्रबंधन व रोकथाम तथा विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में महिलाओं व बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन को बढ़ावा देने के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने कहा कि सभी परियोजना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर जांच की जाएगी। साथ ही किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। ब्लाक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग भी दी जाएगी। बैठक में डीपीआरओ बालेश्वर धर द्विवेदी, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, कृषि अधिकारी अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed