{"_id":"5db9d2728ebc3e93ce4fc9fb","slug":"health-bhadohi-news-vns4917608161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल का निरीक्षण, पंजीकरण निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल का निरीक्षण, पंजीकरण निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। गोपीगंज नगर में जीटी रोड पर स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने के कारण बुधवार को अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया। साथ ही अस्पताल को बंद कराने का निर्देश जारी करते हुए सीएमओ ने भविष्य में बिना पंजीकरण के अस्पताल चलते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह बुधवार को साढ़े 11 बजे अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान कई खामियां पाई गईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पंजीकृत चिकित्सक डॉ. अवधेश कौशिक, डॉ. किरन कौशिक, डॉ. राकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. गणेश चंद्र यादव, डॉ. अभिनव कटियार और डॉ. पंकज शर्मा चिकित्सालय में मौजूद नहीं थे। सीएमओ ने कहा कि इससे प्रतीत होता है कि कोई चिकित्सक अस्पताल में नहीं आता। साथ ही पत्रावली में अस्पताल के प्रबंधक का नाम अंकित नहीं पाया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पैथोलॉजी कक्ष में खाने-पीने का सामान बिखरा हुआ था। ऑक्सीजन का पाइप लगा हुआ मिला मगर उसमें ऑक्सीजन नहीं था। इस पर सीएमओ ने कड़ा रुख अख्तियार किया और अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करते हुए तत्काल बंद कराने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में बिना रजिस्ट्रेशन के चिकित्सकीय अभ्यास करते हुए पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे अस्पताल कर्मचारियों में खलबली मची रही।