फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Headmaster suspended, the adverse Biio

हेडमास्टर निलंबित, बीईओ को प्रतिकूल टिप्पणी 

Sun, 17 Apr 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 17 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
 लोहिया गांव औराई में शनिवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पांच के बच्चे के किताब न पढ़ पाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया और खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल टिप्पणी जारी की। डीएम ने गांव में विकास की हकीकत देखी और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन

कहा कि ग्रामीण एवं शहरी जनता के जीवन स्तर पर को बेहतर बनाने के लिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक भी रहे। जनता की सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत लोहिया गांवों में चल रहे विकास कार्यों से जुड़े विभागीय अधिकारियों को विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय औराई में पढ़ रहे कक्षा पांच के बच्चे से किताब पढ़ने को कहा। बच्चा किताब न पढ़ सकने और शैक्षिक गुणवत्ता काफी खराब होेने पर प्राधानाध्यापक संतोष कुमार दास को निलंबित करने के साथ-साथ खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल टिप्पणी जारी करने का निर्देश् दिया। डीएम ने ग्रामीणों से वरासत मामले, आम आदमी बीमा दुर्घटना बीमा, राजस्व देयों की वसूली, कंप्यूटराइज्ड खतौनी, किसानों का पंजीकरण और तहसील दिवस के लंबित मामलों की समीक्षा की। इस मौके पर आम आदमी बीमा योजना के अंतर्गत 52 लाभार्थियों का चयन किया गया। उन्होंने 105 शौचालयों में सात अपूर्ण होने पर अधिकारियों को तीन दिन के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मस्त्य, समाजवादी पेंशन, विकलांग, विधवा, कृषि उद्यान, युवा कल्याण, लोहिया आवास, सड़क विद्युत आदि विभागों की समीक्षा की। इस मौके पर सीडीओ आरपी मिश्रा, सीएमओ समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed