फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Headmaster opened front against villagers

हेडमास्टर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Mon, 02 May 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 02 May 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
 ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गड़ौरा की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ ग्रामीणों ने  मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने यूनिफार्म वितरण और रंगाई-पुताई में धांधली का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि गुजरे सत्र में विद्यालयों के बच्चों का यूनिफार्म बिना बांटे ही उपभोग प्रमाणपत्र दे दिया गया। इस साल रंगाई-पुताई भी स्कूल की नहीं कराई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी से कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि यूनिफार्म न बांटने की शिकायत दो माह पूर्व जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किया गया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्कूल में पंजीकृत करीब 250 बच्चों को 2015-16 सत्र में यूनिफार्म नहीं बाटा गया जबकि उपभोग प्रमाणपत्र दे दिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका की मनमाने ढंग से स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। कई माह से एमडीएम का खाता न खुलने से मध्याह्न भोजन योजना प्रभावित हो रही है। ग्रामीण जय प्रकाश, राजेश, बाल गोविंद पटेल, सुरेश ने रंगाई-पुताई और यूनिफार्म वितरण की जांच कराने की मांग करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने कहा कि उनको साजिश के तहत परेशान किया जा रहा है। बच्चों को यूनिफार्म बांटा गया है। रंगाई-पुताई के लिए कामगार नहीं मिल रहे हैं, उसे जल्द ही कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed