फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hartalika Teej on 18th, women busy in preparation

Bhadohi News: 18 को हरतालिका तीज, तैयारी में जुटी महिलाएं

Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hartalika Teej on 18th, women busy in preparation
ज्ञानपुर। 18 सितंबर को हरतालिका तीज मनाया जाएगा। तीज को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में तीज को लेकर रौनक आने लगी है। महिलाएं अभी से दुकानों पर खरीददारी के लिए पहुंचने लगी है।
विज्ञापन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार हिन्दू धर्म में हरितालिका तीज का खास महत्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती है। इस दिन मां पार्वती और भगवान शिव शंकर की विधि-विधान से पूजा भी करती है। खास बात है कि अच्छा वर पाने की कामना को लेकर कुंवारी कन्याएं भी यह व्रत रखती हैं। महिलाएं नये वस्त्र, आभूषण, शृंगार का सामान आदि की खरीदारी में जुट गई है। ज्ञानपुर, गोपीगंज, औराई, जंगीगंज, मोढ़, सुरियावां, भदोही, दुर्गागंज आदि बाजारों में खरीददारी को लेकर महिलाएं पहुंचने लगी है। जिससे बाजारों में रौनक देखने को मिल रहा है। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि हरतालिका तीज 18 सितंबर को है। बताया कि तीज का पहला व्रत मां पार्वती ने शिवजी के लिए रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed