फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Harsha Gopal was elected president for the third time

गोपाल हर्ष तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए

Mon, 12 Jan 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Mon, 12 Jan 2015 02:31 AM IST
विज्ञापन
Harsha Gopal was elected president for the third time
 आल इंडिया कारपेट यार्न स्पिनर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन (एसिसडा) का सत्रहवां वार्षिक अधिवेशन शनिवार की शाम रजपूरा स्थित प्रभाकर हर्ष के प्रतिष्ठान में हुआ।
विज्ञापन


 बैठक में गोपाल प्रसाद हर्ष को सर्वसम्मति से दो और वर्षों के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संतोक चंद गोलछा को महासचिव और सुरेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में यार्न कीमतों की महंगाई रोकने के लिए विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
संगठन का चुनाव पैनल से न कराकर मतदान से कराने की मांग महीनों से की जा रही थी। इस पर शनिवार को विभिन्न पदों के लिए प्रस्ताव मांगे गए।

बावजूद इसके मतदान की नौबत नहीं आई और गोपाल प्रसाद हर्ष को पुन: अध्यक्ष बना दिया गया। हालांकि गोपाल हर्ष के साथ रमेश काबरा के नाम का प्रस्ताव हुआ था। लेकिन रमेश काबरा हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर अकेले संतोक गोलछा और सुरेश अग्रवाल का नाम आया जिन्हें निर्वाचित कर दिया गया। संस्था में चार उपाध्यक्षों और संयुक्त सचिव की घोषणा अध्यक्ष और महासचिव पर छोड़ दिया गया।


 सभा की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि आज एकजुट होकर उद्योग की समस्याओं से लड़ने का समय है। यार्न की महंगाई से उद्योग प्रभावित हो रहा है। इसके कई कारण भी सदस्यों के समक्ष रखे।

उन्होंने सदस्य संख्या बढ़ाने में सबसे सहयोग मांगा। संस्था के नवीन भवन के लिए मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया और बताया शीघ्र ही              नया कार्यालय सदस्यों को   समर्पित होगा।
निवर्तमान महासचिव जेएस जैन ने गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए किए गए सेवा कार्यों को गिनाया। बताया कि वैट समाप्ति के क्रम में काफी प्रयास हुए हैं।

बिकानेर ऊल मिल मालिकों के साथ समन्वय बनाकर चला जा रहा है तथा ट्रेनों के ठहराव और फेरा बढ़ाने के लिए भी रेलमंत्री और डीआरएम स्तर से व्यापक प्रयास किए गए हैं।


बैठक में कोषाध्यक्ष सुरेद्र डागा ने वर्ष 2014-15 का बजट प्रस्तुत किया। बैठक के उपरांत उपस्थित सदस्यों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

अधिवेशन में भदोही-मिर्जापुर व अन्य प्रांतो के लगभग 90 सदस्य शामिल हुए। संचालन जेएस जैन ने किया। जबकि विचार व्यक्त करने वालों में रमेश काबरा, एसएल जैन, रेयाजुल हसनैन, रमेश कोठारी, नारायण बोड़ा, अनिल पोद्दार, अजय काबरा, प्रभाकर हर्ष, अशोक साबू, बीआर बत्रा, खेत सिंह, विमल सुराना, वेदप्रकाश जैन, रमेेश सिंह राजपुरोहित, पीसी हर्ष, हाली जैन, मनोज सुराना, महावीर अग्रवाल, रमेश पुरोहित प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed