फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hard won fruits , found the appointment letter

कठिन परिश्रम का मिला फल, पाए नियुक्ति पत्र

Wed, 20 May 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Hard won fruits , found the appointment letter
शिक्षक बनने की जद्दोजहद में लगे जिले के द्वितीय बैच के 422 शिक्षामित्र नियुक्ति पत्र के लिए 12 घंटे इंतजार नहीं कर सके। शिक्षामित्रों की मांग को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोमवार की देर रात सभी को नियुक्ति पत्र दे दिया। नियुक्ति पत्र पाने के बाद शिक्षामित्र गदगद कई शिक्षामित्रों के आंखों में खुशी के आंसू आ गए।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने के लिए डेढ़ दशक पूर्व शिक्षामित्रों की तैनाती हुई थी। 3500 के अल्प मानदेय में नौकरी करने वाले शिक्षामित्रों ने एक साल के बाद से ही स्कूलों में शिक्षक पद पर समायोजित करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


करीब 12 साल की लंबी लड़ाई के बाद दो साल पूर्व सपा सरकार ने शिक्षामित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से बीटीसी प्रशिक्षण दिलाकर शिक्षक पद पर समायोजित करने की कवायद शुरू की। आठ माह पूर्व प्रथम बैच के 375 शिक्षामित्रों को जिले के अलग-अलग स्कूलों में समायोजित कर दिया गया, लेकिन द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों का समायोजन स्कूलों में शिक्षकों के पद को लेकर फंस गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



  करीब दो माह तक शिक्षामित्रों और विभाग के चली जद्दोजहद के बाद द्वितीय बैच के शिक्षामित्रों को समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर शिक्षामित्रों का मेडिकल कराया गया। मेडिकल के बाद बेसिक शिक्षा विभाग नियुक्ति पत्र बनाने में जुट गया।


  विभागीय स्तर से शिक्षामित्रों को मंगलवार को नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा गया लेकिन शिक्षामित्र सोमवार को ही नियुक्ति पत्र लेने के लिए अड़ गए। अंतत: विभाग ने 422 शिक्षामित्रों को सोमवार की रात करीब नौ बजे से दस बजे तक नियुक्ति पत्र दे दिया।  आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष क्रांतिमान शुक्ला ने कहा कि शिक्षामित्रों की मेहनत और सरकार के प्रयास से शिक्षामित्रों का जीवन सुनहरा हो गया। शिक्षामित्रों ने सरकार और विभाग के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed