फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur: Nagar Panchayat formed in 1952

ज्ञानपुर: 1952 में हुआ नगर पंचायत का गठन

Mon, 17 Apr 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur: Nagar Panchayat formed in 1952
जिले की दो नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों में सबसे पुरानी नगर पंचायत ज्ञानपुर का इतिहास रोचक है। 1952 में इस नगर पंचायत का गठन हुआ। नरोत्तम लाल पहले चेयरमैन बने। उसके बाद करीब 11 बार उपचुनाव और चुनाव हुए। एक दंपती का ही नगर पंचायत पर करीब दो दशक तक कब्जा रहा।
विज्ञापन

जिले में निकाय चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार से नामांकन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में टिकट की जोर आजमाइश तेजी से जारी है। जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायतों में से एक ज्ञानपुर नगर पंचायत का इलाका आजादी के पहले महाराजा काशी नरेश के अधीन ही रहा। 1952 में नगर पंचायत का गठन हुआ। पहले चुनाव में नरोत्तम लाल यहां के चेयरमैन चुने गए। 1957 में बटुक लाल दूसरे और 1962 में राधेश्याम श्रीवास्तव को तीसरे चेयरमैन बनने की उपलब्धि हासिल हुई। राधेश्याम दो बार चुनाव जीते और करीब एक दशक तक चेयरमैन रहे। 1971 में यूसुफ खां चेयरमैन बने, लेकिन दो साल में ही उनका निधन हो गया, जिससे उपचुनाव कराना पड़ा। इसमें डॉ. खिलाड़ी श्रीवास्तव चेयरमैन निर्वाचित हुए। 1975 से लेकर 1977 तक कार्यवाहक अध्यक्ष यज्ञ नारायण मालवीय रहे। उसके बाद घनश्यामदास गुप्ता तीन बार जीत दर्ज कर 2000 तक ज्ञानपुर नगर के चेयरमैन रहे। 2006 में उनकी पत्नी विद्या देवी को चेयरमैन बनने का अवसर मिला। 2012 और 2017 के चुनाव में हीरालाल मौर्य ने बाजी मारी। अब 2023 में होने वाले चुनाव में बाजी किसके हाथ लगेगी, यह आने वाला समय बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed