{"_id":"61039a418ebc3eb2be204f56","slug":"gyanpur-mla-vijay-mishra-brought-from-agra-jail-to-appear-in-bhadohi-court-hearing-will-be-held-in-rape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः कोर्ट में पेशी के लिए विधायक विजय मिश्र को आगरा जेल से लाया गया, दुष्कर्म मामले में होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः कोर्ट में पेशी के लिए विधायक विजय मिश्र को आगरा जेल से लाया गया, दुष्कर्म मामले में होगी सुनवाई
Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:01 PM IST
सार
दुष्कर्म और ऊंज में भूमि कब्जा करने के मामले में शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा। फिलहाल सुरक्षा कारणों से सरपतहां स्थित पुलिस लाइन में विधायक को रखा गया है।
विज्ञापन
सरपतहां पुलिस लाइन में विधायक विजय मिश्र को रखा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला उत्पीड़न और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेशी के लिए आगरा जेल से ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को भदोही लाया गया है। दुष्कर्म और ऊंज में भूमि कब्जा करने के मामले में शुक्रवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल सुरक्षा कारणों से सरपतहां स्थित पुलिस लाइन में विधायक को रखा गया है। विधायक की पेशी को लेकर पुलिस महकमे से लेकर अदालत तक गहमागहमी बनी है। 20 जुलाई को होने वाली पेशी सुरक्षा कारणों से टल गई थी, तब कोर्ट ने 30 जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली में विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार का फर्म व भवन हड़पने के आरोप में चार अगस्त 2020 को विधायक विजय मिश्र, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र और उनके पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद 18 अगस्त 2020 को उन्हें मध्यप्रदेश के आगर जिले में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
छह जुलाई को पेशी होनी थी लेकिन वीडियो कांफ्रेंसिंग से दो मामलों में रिमांड बनी। सामूहिक दुष्कर्म और ऊंज में सरकारी भूमि पर कब्जा करने आदि मामलों में रिमांड नहीं बन पाई थी। महिला उत्पीड़न की अदालत ने विधायक को तलब किया है। विजय मिश्र के अधिवक्ता आनंद शुक्ला ने बताया कि महिला उत्पीड़न और न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 20 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से तलब किया था, लेकिन पुलिस पेश नहीं कर सकी। अब आज (30 जुलाई) को पेशी होनी है।