{"_id":"658f1259836bce38820c636a","slug":"gyanpur-defeated-rajput-and-ckp-defeated-expert-view-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-7240-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: ज्ञानपुर ने राजपूत और सीकेपी ने एक्सपर्ट व्यू को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: ज्ञानपुर ने राजपूत और सीकेपी ने एक्सपर्ट व्यू को दी शिकस्त
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही प्रीमियर लीग सीजन-2 के पांचवे दिन शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में सीकेपी ने एक्सपर्ट व्यू ऑटोमेशन और दूसरे मैच में किंग ऑफ ज्ञानपुर की टीम ने राजपूत ढाबा को शिकस्त दी।
पहले मैच में सीकेपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जिसमें आयुष वर्मा में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए। वहीं एक्सर्पट व्यू की टीम ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एक्सपर्ट व्यू की टीम आठ विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए आयुष को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार मिला।
दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ऑफ ज्ञानपुर की टीम ने 7 विकेट पर 134 रन बनाए। जिसमें प्रवेश ने 58 और पवन यादव ने 52 रनों का योगदान दिया। जवाब में राजपूत ढाबा की टीम 9 विकेट पर 91 रन ही बना सकी। किग्स ऑफ ज्ञानपुर से पवन यादव ने तीन विकेट लिए। पवन को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ दी मैच का खिताब मिला। इस दौरान मौके पर अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला, प्रिंस पांडेय, विजय सिंह, जिशान अहमद, अंकित दूबे सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।