फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Guruji will learn human values, morality and then will teach

Bhadohi News: गुरुजी सीखेंगे मानवीय मूल्य, नैतिकता और फिर सिखाएंगे

Mon, 29 Jan 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Guruji will learn human values, morality and then will teach
भदोही। मानवीय मूल्य और नैतिकता का पाठ पहले गुरुजी पढ़ेंगे और फिर शिष्यों को सिखाएंगे। अगले माह भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में इसकी कार्यशाला होगी।
विज्ञापन

अखिल भारतीय प्राविधिक शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) बच्चों को मानवीय मूल्य समझाने और उनमें नैतिकता का विकास करने को शिक्षा का हिस्सा बनाने की योजना तैयार की है। पहले इनसे अध्यापकों को परिचित कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद अध्यापक छात्रों में इन गुणों का विकास करेंगे। आठ से 10 फरवरी के बीच आईआईसीटी में इसकी कार्यशाला आयोजित की जाएगी। पहले चरण में कार्यशाला में राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल किया गया है। एआईसीटीई के पोर्टल पर प्रतिभागी शिक्षकों का पंजीकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

आईआईसीटी के निदेशक डा.राजीव कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि विश्वव्यापी मानवीय मूल्यों एवं पेशेवर नैतिकता विषयक यह कार्यशाला रोजाना सुबह 9 बजे से 5 बजे तक चलेगी। एआईसीटीई के विशेषज्ञ दिलशाद हुसैन और उनके सहयोगी प्रशिक्षण देंगे। जनपद के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से कार्यशाला में शामिल कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती से आग्रह किया गया है। अनुमान है कि 60 से 70 शिक्षक इसमें शामिल होंगे। अखिल भारतीय प्राविधिक शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की डॉ अरुणा गुप्ता ने कहा कि यह कार्यशाला बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक शिक्षक इसमें भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed