{"_id":"5dbdbc798ebc3e015e1b822f","slug":"gst-merchants-get-pension-bhadohi-news-vns492256526","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी देने वाले व्यापारियों को मिले पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी देने वाले व्यापारियों को मिले पेंशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि देश के विकास में व्यापारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बावजूद इसके हर तरह के टैक्स देने के बाद भी व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी देने वाले व्यापारियों को पेंशन की सुविधा मुहैया कराई जाए।
वह शनिवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में आयोजित व्यापारियों के जिला स्तरीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी परेशान हो गए हैं। आए दिन किसी न किसी जिले में व्यापारी की हत्या हो रही है। सुरक्षा का दावा करने वाली सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। व्यापारियों में जोश भरते हुए कहा कि तमाम प्रकार के टैक्स के जरिए व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। जीएसटी में कुछ नियमों और प्रावधानों को लचीला किया जाना चाहिए, जिससे छोटे से लेकर बड़े व्यापारियों को राहत मिले। प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने सरकार से मांग की कि व्यापारियों की सुरक्षा और संरक्षा की व्यवस्था की जाए, अन्यथा वह चुप नहीं बैठेंगे। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम दास गुप्ता को आंदोलन करने के लिए कहा। इसके पूर्व अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, रतन अग्रहरि, श्रीकांत जायसवाल, दिनेश उमर, गुड्डू राईन, फिरोज खान, राज कुमार सेठ, राजेंद्र जायसवाल, शेेषधर गुप्ता, जतन गुप्ता, अवधेश, राकेश सेठ, प्रदीप जायसवाल, विजय शंकर आदि रहे।