फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   GST: Car prices to return to 2019 levels

जीएसटी : 2019 के बराबर पहुंच जाएंगी कारों की कीमतें

Mon, 22 Sep 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
GST: Car prices to return to 2019 levels
नवरात्र की खरीदारी के लिए भदोही नगर में सजे बाईक शोरूम। स्रोत-संवाद - फोटो : इंदिरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर निशाना लगाते सांसद।
भदोही। केंद्र सरकार की ओर से घटाई गईं जीएसटी की दरें नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी। इससे कार और दोपहिया वाहनों की कीमतों में भारी कमी हो जाएंगी। कार या बाइक खरीदने वालों के लिए यही सही समय है क्योंकि 150 सीसी तक की बाइकों पर अधिकतम 15 हजार तक कीमतें कम होंगी। कार की बात करें तो कहा जा रहा है कि कुछ कार की कीमतें वर्ष 2019 की कीमतों के बराबर पहुंच जाएंगी। अब तक कार और दोपहिया वाहन दोनों 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आते थे। कार पर तो 17.5 प्रतिशत अलग से सेस भी देना था लेकिन अब सेस भी हटा दिया गया है और जीएसटी भी 28 प्रतिशत से कम कर 18 प्रतिशत तक कर दिए जाने से बाइक और कार शोरूम संचालकों को इस नवरात्र से भारी उम्मीदें हैं। कार और दोपहिया शोरूम स्वामी बताते हैं कि जीएसटी स्लैब घटाकर सरकार ने बाजार में जान फूंक दी है। खास बात यह है कि सरकार कीमतों पर नजर रखे हुए है। सरकार यह सुनिश्चित भी करना चाहती है कि जीएसटी कम होने का लाभ पब्लिक को मिले। शोरूम संचालक ने कल से शुरू हो रहे नवरात्र के लिए अपने शोरूम को बेहतर से बेहतर ढंग से सजाकर वाहनों की शृंखला सजा दी है। खरीदारी का यह सिलसिला दिवाली तक देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed