{"_id":"57f7fd014f1c1b6c5326fdba","slug":"growth-will-be-3-78-million-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.78 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.78 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
3.78 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14वें वित्त आयोग के 3.78 करोड़ रुपये से जिले के सभी सात नगर निकाय की सूरत बदल जाएगी। इस धनराशि से नगर क्षेत्रों में कूड़ा प्रबंधन से लेकर जलनिकासी, जलापूर्ति, बिजली और निर्माण आदि के कार्य कराए जाएंगे। यह धनराशि जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है। हालांकि प्रशासन ने इस धनराशि से जो कार्य स्वीकृत किए हैं, उनकी लागत लगभग 4.40 करोड़ रुपये है।
जिले में भदोही और गोपीगंज दो नगर पालिकाएं और ज्ञानपुर, घोसिया, खमरिया, सुरियावां, नई बाजार पांच नगर पंचायत क्षेत्र हैं। 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगरों के विकास के लिए तीन करोड़ 78 लाख 51 हजार 862 रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। इस धनराशि से नगर पालिका भदोही के लिए दो करोड़ सात लाख 57 हजार 230 रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 3956000, जलनिकासी के लिए 4574000, पेयजय आपूर्ति के लिए 2452000, बिजली के लिए 63 लाख चार हजार 230 और निर्माण के लिए 3471000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इसी तरह गोपीगंज नगर पालिका के लिए कुल 87 लाख 13 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए दो लाख 13 हजार, जल निकासी के लिए 73 लाख 63 हजार, पेयजल आपूर्ति के लिए छह लाख 96 हजार और निर्माण के लिए चार लाख 41 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। ज्ञानपुर नगर पंचायत के लिए 23 लाख 76 हजार के कार्य स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें जल निकासी के लिए छह लाख 98 हजार, पेयजल के लिए तीन लाख 99 हजार, बिजली के लिए आठ लाख 70 हजार और निर्माण के लिए चार लाख नौ हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सुरियावां नगर पंचायत के लिए 51 लाख 18 हजार 910 रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें पेयजल के लिए 13 लाख आठ हजार 910, बिजली के लिए आठ लाख 75 हजार और निर्माण के लिए 29 लाख 35 हजार के कार्य शामिल हैं।
नई बाजार नगर पंचायत के लिए स्वीकृत 20 लाख 45 हजार 868 रुपये की धनराशि से चार लाख 25 हजार से पेयजल आपूर्ति और 16 लाख 20 हजार 868 रुपये से बिजली आपूर्ति दुरुस्त की जाएगी। घोसिया नगर पंचायत के लिए 50लाख 12 हजार 400 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए आठ लाख 63 हजार 800, पेयजल के लिए एक लाख 42 हजार 600 और शेष रकम 40 लाख छह हजार रुपये निर्माण के कार्य पर खर्च करने की स्वीकृति मिली है। खमरिया नगर पंचायत को 29 लाख 68 हजार 505 रुपये मिले हैं। लेकिन, इस धनराशि से स्वीकृत कार्य के बजट का ब्योरा नहीं मिल सका।