फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Grand Aarti of Maa Ganga, people danced on Bhajans

Bhadohi News: मां गंगा की भव्य आरती, भजनों पर झूमे लोग

Fri, 06 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Grand Aarti of Maa Ganga, people danced on Bhajans
गोपीगंज। गंगा दशहरा पर रामपुर गंगा घाट पर बृहस्पतिवार की शाम भजन संध्या और गंगा आरती का भव्य आयोजन हुआ। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मां गंगा की आरती उतारी। वहीं संस्कृति विभाग के कलाकार राजेश परदेशी ने अपनी पूरी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। भजनों पर लोग जमकर झूमते नजर आए। कलाकारों ने देवी गीतों के साथ ही जन जागरूकता के गीत प्रस्तुत किए। भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान मां गंगा की भव्य मनमोहक आरती देखकर हर कोई मुग्ध हो गया। मां गंगा की धाराओं के बीच सुमधुर गीतों का लोगों ने खूब आनंद उठाया। डीएम और एसपी ने कहा कि मां गंगा भारत की समृद्ध विरासत की प्रतीक हैं। यह न सिर्फ आस्था, बल्कि देश के आर्थिकी की भी रीढ़ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed