फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Governor should take cognizance of appointments based on caste

Bhadohi News: जातिगत आधार पर नियुक्ति का संज्ञान लें राज्यपाल

Sat, 13 Jun 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Governor should take cognizance of appointments based on caste
सपा विधायक भदोही।स्रोत- स्वयं
भदोही। सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि प्रदेश के बिजली निगम में शीर्ष स्तर पर जो कुछ हो रहा है वह आम जनता को गुमराह करने जैसा है। हालिया बिजली दर बढोतरी की जानकारी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को न होना यह साबित करता है कि प्रदेश में सत्ता भगवान भरोसे चल रही है। विभाग में जातिगत आधार पर कर्मचारियों की छंटनी और नियुक्ति हो रही है। माननीय राज्यपाल महोदय को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री के बयान पर विधायक ने टिप्पणी किया। कहा कि यदि ऊर्जा मंत्री की जानकारी के बिना यदि पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डाॅ. एके गोयल ने बिजली दरें बढ़ाई गई हैं तो इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में सत्ता कौन चला रहा है। उन्होंने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए शुक्रवार को राज्यपाल को पत्र लिखा। सपा विधायक ने कारपोरेशन में जातिगत आधार पर नियुक्तियों और छंटनी पर भी हैरानी जताते हुए कहा कि जो प्रदेश में कभी नहीं हुआ वह अब सुनने को मिल रहा है। यदि डा. गोयल बिना उर्जा मंत्री की जानकारी के इस तरह से निर्णय प्रदेश की जनता पर थोप रहे हैं तो यह हैरान करता है। यह उस समय हो रहा है जब स्मार्ट मीटरों से हो रही लूट को लेकर प्रदेश की जनता सड़कों पर है। उन्होने कैबिनेट मंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल से कारपोरेशन के अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed