फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government truck loaded with grain

सरकारी अनाज से भरा ट्रक पकड़ाया

Wed, 23 Oct 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Government truck loaded with grain
गोपीगंज। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात अमवां गांव स्थित एक ढाबे से सरकारी अनाज से लदा एक ट्रक बरामद किया। अनाज बेचने के आरोप में ट्रक चालक-खलासी को हिरासत में लेकर पुलिस ने एफसीआई अधिकारियों को सूचना देकर जांच शुरू कर दी। पकड़ाया ट्रक एफसीआई गोदाम भदोही से वितरण के लिए अनाज लादकर जंगीगंज-सूफीनगर जा रहा था। देर शाम तक एफसीआई का कोई भी अधिकारी थाने नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस रात में राजमार्ग के पूर्वी छोर स्थित अमवां गांव के समीप गश्त कर रही थी। उसी दौरान अलमऊ निवासी सुक्खूराम एक बोरी अनाज लेकर जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि अमवां स्थित ढाबे पर अनाज से भरे ट्रक के चालक से उसने अनाज खरीदा है। आशंका होने पर गश्ती पुलिस ढाबे पर पहुंच कर खाना खा रहे चालक रामलखन, खलासी बृजकुमार निवासी मड़िहान-मिर्जापुर को हिरासत में ले लिया और ट्रक को कोतवाली ले गई। पूछताछ में चालक ने बताया कि उसने ट्रक पर से ही एक बोरी अनाज उतार कर सुक्खूलाल को बेचा है और एफसीआई गोदाम भदोही से लोड कर वह गोदाम जंगीगंज-सूफीनगर जा रहे थे। गोपीगंज कोतवाल कृष्णानंद राय ने कहा कि एफसीआई अधिकारियों की जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी। पुलिस के मुताबिक शाम साढ़े छह बजे के बाद तक एफसीआई का कोई
विज्ञापन

पूर्व के मामले पड़े ठंडे, विभाग पर उठ रहे सवाल
गोपीगंज। नगर क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड स्थित एक निजी गोदाम में गत दिनों 10 क्विंटल अनाज समेत अन्य क्षेत्रों में कालाबाजारी के मामलों को आपूर्ति विभाग ठंडे बस्ते में डालकर खुद सवालों में घिर चुका है। खास बात यह है कि मंगलवार की रात भदोही से सरकारी अनाज लादकर चला ट्रक जंगीगंज-सूफीनगर न पहुंच कर औराई की ओर क्यों घूम गया। बीच रास्ते में अनाज को बेचने और कोटे की दुकानों से बिचौलियों की मिलीभगत के कारण गरीबों में वितरित होने वाले अनाज की कालाबाजारी को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली सवालों में घिरने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed