{"_id":"632380c008922f23720c1506","slug":"government-should-increase-passenger-facilities-by-stopping-railway-privatization-bhadohi-news-vns6742904199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे निजीकरण को रोककर सरकार बढ़ाए यात्री सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे निजीकरण को रोककर सरकार बढ़ाए यात्री सुविधाएं
विज्ञापन
सुरियावां। भारतीय रेल संघर्ष और भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन (अराजनैतिक) संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुरियावां स्टेशन परिसर में तीन घंटे धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के नाम संबोधित मांगपत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दिया कि केंद्र सरकार रेलवे का निजीकरण रोककर यात्री सुविधाओं की ओर ध्यान न दिया तो संघर्ष निर्णायक होगा।
पूर्व नियोजित धरना-प्रदर्शन बनारस, सुरियावां और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर निर्धारित था। कार्यकर्ता उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड स्थित सुरियावां स्टेशन में एकजुट होकर आवाज उठाई। भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वरचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार रेलवे को निजी हाथों में देकर यात्रियों के आर्थिक शोषण को बढ़ावा देने की तैयारी में है। यात्री हित में रेलवे का निजीकरण रोककर ज्ञानपुर रोड, सुरियावां, सरायकंसराय, मोढ़, परसीपुर, जंगीगंज, सरायजगदीश, अतरौरा, अलमऊ, अहि मनपुर, माधोसिंह, कटका स्टेशन, हाल्ट की सुविधाएं क्यों नहीं बढ़ाया जा रहा है। यात्री पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, सुरक्षा, संरक्षा को लेकर परेशान हैं। अधिकारी निरीक्षण कर मात्र खानापूर्ति कर रहे हैं और समस्याएं वर्ष-दर-वर्ष कायम हैं। मांग किया कि महामारी में बंद पैसेंजर ट्रेनें चलाई जाएं, सभी आरक्षित, अनारक्षित ट्रेनों को 2020 के पहले की तरह बहाल कराएं, दिव्यांग कोच की व्यवस्था अविलंब मिले, यात्री किराया दर को वापस लिया जाए, वृद्ध, दिव्यांग, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रियायती यात्रा की छूट मिले, प्लेटफार्म टिकट दर प्रति यात्री 10 रुपये हो, श्रमिक, छात्र, शिक्षक को एमएसटी दी जाए। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह चंदेल ने कहा कि ऊंचे प्लेटफार्म पर चढ़ने-उतरने की व्यवस्था सरल की जाए, स्टेशनों/हाल्ट पर पैदल पुल का निर्माण शुरु हो, बदहाल पेयजल स्टैंड, शौचालय, प्रतिक्षालय स्थिति को बदला जाए, लखनऊ के लिए ट्रेन चले, इंटरसिटी ट्रेन का स्टॉपेज, सरायकंसराय स्टेशन पर अंडर ग्राउंड ब्रिज का निर्माण न होने पर आगे की रणनीति शुरु होगी। इस मौके पर शालिग्राम यादव, दयाराम, अशोक कुमार यादव, रामबाबू बिंद, रामकृपाल विश्वकर्मा, नंदलाल, बद्रीप्रसाद आदि रहे। स्टेशन अधीक्षक एलबी राम ने कहा कि संयुक्त मोर्चा से मांगपत्र मिला है जिसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से इंस्पेक्टर अशोक कुमार, राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।