फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government should find a solution to the problems of the people troubled by inflation

Bhadohi News: महंगाई से परेशान जनता की समस्या का समाधान निकालें सरकार

Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Government should find a solution to the problems of the people troubled by inflation
भदोही।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मो.आरिफ सिद्दिकी के नेतृत्व में बुधवार को तहसील पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव को सौंपा। मांग किया कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाके लोगों को तत्काल आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड बनवाया जाएं और सरकार महंगाई से परेशान जनता की समस्या का समाधान निकालें।

आरिफ सिद्दिकी ने कहा कि भदोही नगर में बिजली रोस्टरिंग का कोई समय नहीं रह गया है। अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान है। इसे तत्काल बंद कर तहसील क्षेत्र को 24 घंटे आपूर्ति कराई जाए। उन्होंने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। इसे देखते हुए शासन कैंप लगाकर लोगों को टमाटर, अदरक, धनिया पत्ती सस्ते दाम में उपलब्ध कराएं। उन्होंने पिपरीस ग्रामसभा के ग्राम वासियों को आवास के लिए पट्टे पर भूमि दिए जाने की मांग की। चेताया कि अगर 15 दिवस के अंदर मांगे पूरी नहीं हुई तो समाजवादी धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में नान्हक यादव, बाबा बिंद, घनश्याम यादव, प्रमोद यादव, श्यामधर यादव, प्रेम यादव, जटाशंकर मौर्य, मो.इसराइल अंसारी, रऊफ हाशमी, धर्मराज यादव, अभिषेक यादव, अरशद अंसारी, सदन लाल सरोज, राम बाबू मौर्य, मो.अलीम, जुल्फेकार अंसारी, संदीप यादव एडोकेट, इरशाद अंसारी, फारूक अन्सारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed