फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government is making women self-reliant

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही सरकार

Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government is making women self-reliant
ज्ञानपुर/औराई। बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर शारदीय नवरात्र के पहले दिन काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया। समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सुमंगला, पेंशन, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 181, महिला हेल्पलाइन, 112 हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन आदि लागू की गई है। मिशन शक्ति नारी सम्मान के तहत जिन महिलाओं को पहली बेटी हुई उन्हें पुरस्कृत किया गया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत छह ब्लॉकों में एलईडी वैन रवाना किया गया। लोकगीत गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से और अभिनव समित ने कठपुतली से लोगों को जागरूक किया। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सभी एजेंसी संचालक अभियान को सफल बनाने के लिए पोस्टर चस्पा कराएं। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एडीएम शैलेंद्र मिश्र, नोडल अधिकारी कृतिका ज्योत्सना, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, एसडीएम ज्ञानपुर ज्ञान प्रकाश यादव, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव, राजकुमार गुप्ता आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के सहसेपुर गांव के पंचायत भवन पर शनिवार को मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण पर चौपाल आयोजित की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि अब महिलाएं काफी सजग हो गई हैं। हर क्षेत्र में वह पुरूषों से आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को जागरूक करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी त्वरित मदद भी हो रही है। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि महिलाएं जागरूक बनें और अपने परिवार के बच्चियों को भी सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए कहें। एसपी राम बदन सिंह ने कहा कि किसी भी बच्ची के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार ना होने पाए इसके लिए महिलाओं को अपने अगल-बगल रिश्तेदारों से सतर्क रहें। किसी भी बच्ची के साथ अगर किसी प्रकार का दुर्व्यवहार और छेड़खानी होती है तो उसके लिए पुलिस 24 घंटे सक्रिय है। इसके पूर्व मंडलायुक्त ने कोतवाली औराई में महिला हेल्पलाइन का जायजा लिया। इस मौके पर डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, बीडीओ श्यामजी, ग्राम प्रधान मधु मिश्रा, एडीओ सुरेश त्रिपाठी, पट्टर शुक्ला, योगेश मिश्रा, अंबुज मिश्रा, तोयज मिश्रा, माधुरी माहेश्वरी, नेहा मिश्रा, सावित्री पांडेय आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed