{"_id":"66fc5759fc93e8fc010c46f4","slug":"government-is-harassing-opposition-leaders-ajay-rai-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-117332-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर रही सरकार : अजय राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर रही सरकार : अजय राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को सपा विधायक के पचभैय्या स्थित आवास पर जाकर उनके घर वालों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि विधायक और उनका परिवार अकेले नहीं है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हम लोग मिल कर सरकार की ज्यादतियों के खिलाफ लड़ेंगे। उप चुनाव के सवाल पर कहा कि सभी सीटों पर गठबंधन जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं का उत्पीड़न कर है।
प्रदेश अध्यक्ष ढाई बजे विधायक के पुराने आवास पर पहुंचे। इस दौरान विधायक के चाचा जैनुल बेग, उनके भाई वामिक बेग व साजिद बेग तथा भतीजे माजिद बेग व राशिद बेग से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सरकार अपने पूरे घमंड में आ चुकी है। जाहिद बेग की शालीनता के कारण सभी दलों के लोग सम्मान करते हैं। इतना ही नहीं उनके पिता पूर्व सांसद डाॅ.यूसुफ बेग मजदूरों की आवाज रहे हैं। कहा कि सत्ता के बल पर विपक्षी दलों के नेताओं, सदस्यों का उत्पीड़न करना इस सरकार की आदत बन चुकी है। वह यह भूल गई है कि यह सत्ता आजीवन नहीं मिली है। इतिहास उठाकर देख लें कि घमंड चाहे जिसका हो टूटता जरूर है। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जिलाध्यक्ष राजन दूबे के यहां उनकी माता के निधन पर चहकारी देने पहुंचे वहां से भदोही के पिपरिस में पार्टी कार्यकर्ता मनोज गौतम के पिताजी के निधन पर उनके घर जाकर उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राजन दूबे, धीरेंद्र पांडेय, हसनैन अंसारी, माबूद खां, वसीम अंसारी, मुशीर इकबाल, काशीनाथ, सत्येंद्र त्रिपाठी, प्रेम बिहारी उपाध्याय, रेहान नवाज, मकसूद खां, मसूद आलम, स्वालेह अंसारी आदि रहे।