फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government housing will be built for 58 officers, land will be marked

Bhadohi News: 58 अधिकारियों के लिए बनेगा सरकारी आवास, जमीन चिह्नित

Sat, 05 Jul 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Government housing will be built for 58 officers, land will be marked
जिले में किराये के भवनों में रहने वाले 58 अधिकारियों के लिए सरकारी आवास बनेगा। यह आवास तीन मंजिल का होगा। सरपतहां में एडीएम आवास के समीप इसके लिए चार हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित कर ली गई है। डीएम ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलने पर स्टीमेट बनेगा।
विज्ञापन

30 जून 1994 को वाराणसी से कटकर भदोही अलग जिला बना था। सरपतहां में कलेक्ट्रेट और कंसापुर में विकास भवन, घरांव में कृषि कार्यालय, ज्ञानपुर में पुलिस लाइन और सरपतहां में पुलिस कार्यालय बनाए गए। डीएम, एसपी समेत क्लास वन के अधिकारियों के लिए आवास भी बन गए, लेकिन क्लास टू के अधिकारियों को तीन दशक बाद भी आवास की सुविधा नहीं मिल पाई। क्लास टू के अधिकारी आज भी किराये के मकान में रहते हैं। अधिकारियों को इसके लिए किराया भत्ता मिलता है, लेकिन किराये के मकान में अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाती है। करीब तीन दशक बाद अब प्रशासन ने 58 अधिकारियों के लिए सरकारी आवास बनवाने की पहल की है।
विज्ञापन

----
इनसेट
ये अधिकारी रहते हैं किराये पर
ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला मस्त्य अधिकारी, डीपीआरओ, एआर सहकारिता, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय, भूमि संरक्षण अधिकारी, डीडीओ, जिला उद्यान अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, पर्यटन अधिकारी समेत 58 अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वर्जन
58 अधिकारियों के आवास के लिए सरपतहां में जमीन चिह्नित की गई है। करीब चार हजार वर्ग मीटर में तीन मंजिला आवास बनेगा। निर्माण की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। - बाल मुकुंद शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed