फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Goods worth thousands stolen from primary school

प्राथमिक विद्यालय से हजारों का सामान चुराया

Wed, 12 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Goods worth thousands stolen from primary school
कोतवाली क्षेत्र के चितईपुर गांव में चोरी होने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। सोमवार की रात चोरों ने 12वीं बार प्राथमिक विद्यालय चितईपुर का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान ले उड़े। इसके अलावा नगर क्षेत्र में भी चोरी का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ के हाथ अब तक खाली हैं। चोरी के किसी भी मामले में पुलिस ने अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

सोमवार की रात चोरों ने स्कूल ताला तोड़कर हजारों रुपये के कंप्यूटर मॉनिटर, टेबलेट, टीवी, प्रोजेक्टर समेत अन्य सामान चुरा ले गए। इसके पहले पूर्व में चोर गांव निवासी शिरधर चौरसिया का कीमती पशु, क्रांति बालिका स्कूल के समीप एक दुकान, क्रांति बालिका स्कूल के परिसर, सार्वजनिक सचिवालय से सबमर्सिबल, रविप्रकाश के पुत्र की कीमती मोबाइल, रितेश एंड रौनक पब्लिक स्कूल में, गोशाला से सबमर्सिबल पंप स्टाटर, सोलर बैटरी, रविशंकर मिश्रा के रिहायशी घर में, रितेश एण्ड रौनक पब्लिक स्कूल से प्रार्थना वाद्य यंत्र की चोरी की।
विज्ञापन

चोरी के किसी भी मामले में पुलिस ने आज तक कार्रवाई नहीं की है। समाजसेवी दया मिश्रा ने एसपी से प्रार्थना पत्र देकर चोरों पर शिकंजा कसने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी सदानंद सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम बनाकर मामले की जांच करवाई जा रही है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed