फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Glass with bamboo-balls is also included in the election expenses

चुनाव खर्च में बांस-बल्ली संग ग्लास भी शामिल

Sun, 16 Jan 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Glass with bamboo-balls is also included in the election expenses
चुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रशासन तैयारी में जुट गया है। अबकी बार चुनाव खर्च 12 लाख बढ़ा दिया गया है। अब 28 लाख की जगह 40 लाख रुपये तक उम्मीदवार खर्च कर सकेंगे। इसमें कहां-कहां पैसा खर्च करेंगे, इसके लिए भी चुनाव आयोग की तरफ से 88 श्रेणी बनाए गए हैं। चुनाव प्रचार में प्रत्याशी चाय-नाश्ता, बांस-बल्ली संग ग्लास आदि के खर्च का भी ब्योरा देंगे।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण में चुनाव होना है। इसके लिए दस फरवरी से नामांकन होना है। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के रुतबे का भी ख्याल रखा है। इसलिए प्रचार में लग्जरी कारों पर पांच हजार से 20 हजार खर्च तय किया जा सकता है। गद्दा 35 रुपये तो बल्ली चार रुपये की, लाउडस्पीकर का किराया 805 रुपये प्रतिदिन तो माइक का किराया 53 से 175 रुपये तय किया गया है। बल्ब का पांच और ट्यूब लाइट का 10 रुपये खर्च तय है। इसी तरह से हैलोजन 24 रुपये, जनरेटर का 575 से 978 रुपये तक रोज के हिसाब से खर्च का ब्योरा देना होगा। इसी तरह निर्वाचन गेट का 2875 रुपये, कुर्सी का 8 रुपये, सोफा स्टील का 46 रुपये, सोफा लकड़ी का 288 रुपये, गद्दा 35 रुपये, प्रति बल्ली चार रुपये, डायस 805 रुपये, पंडाल छह रुपये प्रति वर्गमीटर के हिसाब से खर्च दिखाना होगा। प्रत्याशियों के कार्यालय 15 रुपये वर्ग फीट के हिसाब से जोड़े जाएंगे। मेज 23 रुपये, फाइबर ग्लास एक रुपये, ड्रम 58 रुपये, हैंड बाजा 115 रुपये, तोरण 2300 रुपये, होटल का एसी कमरा 3250 से 6350 रुपये तक, सामान्य कमरा 500 से 1800 रुपये तक जुड़ेगा। बैनर 98 रुपये, हैंडबिल पेपर 316 रुपये प्रति हजार, पोस्टर 2415 रुपये प्रति हजार, होर्डिंग 5175 से 10350 रुपये तक खर्च तय किया गया है। कार्यक्रमों में कुर्सी, मेज, पंडाल, माइक, बाजा का तो दाम जुड़ेगा ही, लोक गायक मंडली का साढ़े 11 हजार रुपये खर्च भी जुड़ेगा। कार्यक्रम में जो मजदूर लगेंगे, उनका 202 रुपये चुनावी खर्च में जुड़ जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed