फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Girl dies after being hit by tractor

Bhadohi News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत

Sun, 16 Apr 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being hit by tractor
चौरी। थानाक्षेत्र के डोमनपुर गांव में शनिवार को दोपहर चार बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव देने से इंकार करते हुए हंगामा किया। एसडीएम औराई और प्रधान प्रतिनिधि के समझाने पर शव दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को दोपहर चार बजे बगीचे के पास ट्रैकर टाली की चपेट में आने से प्रमिला (5) पुत्री मिंटू बनवासी की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिजन चालक की गिरफ्तारी के बाद शव देने की जिद पर अड़े रहे। घटना की जानकारी पर औराई एसडीएम योगेंद्र साहू और सीओ उमेश्वर प्रताप सिंह सहित कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। शाम करीब छह बजे के बाद प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप उर्फ विक्की यादव ने पीड़ित परिवार से बात कर शव को पुलिस के कब्जे में दिलाया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रैकर भी पुलिस के कब्जे में है । उन्होंने बताया कि पिता की तहरीर पर चालक योगेंद्र सिह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed