{"_id":"661a282e9883bc9c950ad0af","slug":"girl-dead-body-found-dumped-ganga-river-in-bhadohi-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गंगा में उतराया मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; शरीर पर मिले चोट के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गंगा में उतराया मिला युवती का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका; शरीर पर मिले चोट के निशान
Sat, 13 Apr 2024 12:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:08 PM IST
सार
Bhadohi News: गंगा में युवती की लाश मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस स्थान पर युवती का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहरासपुर घाट पर शनिवार की सुबह गंगा में 24 वर्षीय एक युवती का शव उतराया मिलने से सनसनी मच गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाविकों की मदद से गंगा से बाहर निकाला। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंका गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गोपीगंज के बेहरासपुर घाट के पास गंगा का बहाव काफी कम है। शनिवार की सुबह गंगा की तरफ गए लोगों को पानी में कोई शव उतराया दिखा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को नाविकों की मदद से बाहर निकालने में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में मिला शव किसी 24 वर्षीय युवती का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर युवती का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। वहां पानी का बहाव न के बराबर है और घाट से किनारे भी है। इससे थोड़ी ही दूर पर लोग खेती करते हैं। ऐसे में इस जगह पर शव बहकर आना मुमकिन नहीं है।
लोगों ने यह आशंका जताई युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज संतोष सिंह ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद ही कुछ हां जा सकेगा।