फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gift of special trains

कुंभ मेला:पूर्वोत्तर रेलवे ने दी सात जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों की सौगात

Wed, 08 Jan 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gift of special trains
ज्ञानपुर। प्रयागराज में 10 जनवरी से शुरू हो रहे मेले को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने मडुआडीह खंड पर सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। मेलार्थी कल्पवासियों की सुविधानुसार स्पेशल ट्रेने प्रमुख स्नान पर्वों पर खंड के सभी छोटे-बड़े स्टेशन-हाल्ट पर ठहराव लेकर आवागमन करती रहेंगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 55155 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी 8, 9, 10 जनवरी को मडुवाडीह जंक्शन से 22.50 बजे प्रस्थान कर इलाहाबाद सिटी पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 55153 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी 9-10 जनवरी को मडुवाडीह से 14.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 55151 मडुआडीह-इलाहाबाद सिटी 9-10 जनवरी को 9.05 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 55152 इलाहाबाद सिटी-मडुवाडीह 9-10 एवं 11 जनवरी को इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 8.40 बजे प्रस्थान कर 13:00 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 55154 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी 9-10 जनवरी को इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 55156 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी 9-10 जनवरी को इलाहाबाद सिटी स्टेशन से 22.15 बजे प्रस्थान करेगी। मेलार्थियों की सुरक्षा के लि ए स्पेशल ट्रेनों में वि शेष सुरक्षा की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed