{"_id":"673f84dbceb7e56d150ff064","slug":"ghosiya-nagar-will-be-developed-with-rs-514-crores-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-119218-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 5.14 करोड़ से घोसिया नगर का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 5.14 करोड़ से घोसिया नगर का होगा विकास
विज्ञापन
घोसिया नगर पंचायत कार्यालय में बृहस्पतिवार को चेयरमैन बेबी इबरार की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से नगर में 5.14 करोड़ से विकास कार्य कराने का संशोधित प्रस्ताव तैयार किया गया। जिसे सर्व सम्मति से शासन को भेजा गया।
औराई विधायक दीनानाथ भास्कर की मौजूदगी में शुरू हुई बैठक में पूर्व में कराए गए कार्यों को गिनाया गया। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के एजेंडे में विकास प्राथमिकता में शामिल है। बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
नगर में पेयजल को बेहतर करने के लिए पाइपलाइन का विस्तार, सभी वार्डों में कम से कम तीन-तीन सबमर्सिबल पंप लगाने, नगर की खराब सड़कों का निर्माण, जल निकासी के लिए नाला बनवाने और ढक्कन निर्माण, नगर में हाउस टैक्स, पेयजल, भवन और मानचित्र आदि का समीक्षा कर नए सिरे से कर की व्यवस्था करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
ठंड में रैन बसेरे की व्यवस्था, खराब लाइटों को दुरुस्त कराने, ओपन चेंबर नाली, साफ-सफाई के साथ ही सभासदों के कार्य पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना से नगर में ओपन जिम, चिल्ड्रेन पार्क, सीसी रोड, सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय आदि बनवाने के लिए कुल पांच करोड़ 14 लाख का संशोधित प्रस्ताव शासन को भेजा गया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन इबरार अली, वाजिद, खातून, मिराज, मदीना बेगम, जमाल, इमाम, अरशद, ज्ञान चंद्र जायसवाल, सबरीन, अवधेश बिंद आदि रहे।