फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Getting less money than needed

जरूरत से कम मिल रहा पैसा

Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Getting less money than needed
बैंक ऑफ बड़ौदा की ज्ञानपुर शाखा पर लगी लोगों की कतार।
नकदी की जबरदस्त किल्लत के बीच बैंकों में कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच हो रही किचकिच की सबसे बड़ी वजह कैश की भारी कमी है। बैंकों के लिए निर्धारित नकदी की सीमा से काफी कम धनराशि उन्हें मुहैया कराई जा रही है। जिन बैंकों की रोज की जरूरत 25 लाख रुपये की है, उन्हें महज 15 से 20 लाख में काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



नोटबंदी शुरुआती दिनों में बैंकों को पूरी तो नहीं, लेकिन संतोषजनक नकदी मिली। इससे उपभोक्ताओं को संभालने में परेशानी थोड़ी कम हुई। लेकिन, पिछले तकरीबन हफ्तेभर से बैंकों को नकदी की पर्याप्त सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिले की यूनियन बैंक की भदोही शाखा को 25 लाख रुपये प्रतिदिन की जरूरत होती है, लेकिन उसे 15 से 18 लाख रुपये मिल रहे हैं। इसी तरह ज्ञानपुर शाखा की भी प्रतिदिन के कैश की सीमा 25 लाख रुपये है, लेकिन यहां भी अधिकतम 20 लाख रुपये मिल पा रहे हैं। दुलहीपुर शाखा का प्रतिदिन का ट्रांजक्शन 10 लाख का है, लेकिन केवल चार लाख रुपये से बैंक को काम चलाना पड़ रहा है।  एलडीएम अमिताभ सेन ने कहा कि कैश की जितनी सप्लाई होनी चाहिए, उतनी हो नहीं पा रही है। जो कैश मिल रहा है, उसे  बांट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed