फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Get 100 times reward by participating in Taraweeh prayers: Arif

तरावीह की नमाज में शिरकत कर पायें सौ गुना सवाब:आरिफ

Wed, 05 Apr 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Get 100 times reward by participating in Taraweeh prayers: Arif
सरोई। मुकद्दस माह-ए-रमजान के 11वां रोजे पर मंगलवार को गुलाबरा रसूलपुर-नईबाजार में तरावीह नमाज मुकम्मल होने पर रोजेदार नमाजियों ने हाफिज आरिफ, मौलाना अनीस को माला पहनाकर मजहबी कायनात को कायम रखने का संकल्प लिया। नमाजियों का उत्साह बढ़ाते हुए हाफिज आरिफ ने कहा कि मुकद्दस माह-ए-रमजान बरकतों, रहमतों वाला महीना होता है। ईशा की नमाज के बाद संपन्न होने वाली विशेष नमाज तरावीह में शिरकत होकर सौ गुना अधिक सवाब के हकदार हो सकते हैं। नमाज के बाद बारगाहे इलाही में हाथ उठाकर दुआ मांगने से बुराईयों से मुक्ति, दीनी और दुनियावी कायनात को कायम रखने की नसीहत मिलती ही है। पैगंबरे इस्लाम गुनाहों को भी माफ कर देते हैं। रमजान के समापन को कुछ दिन ही शेष हैं। नेकियों को हासिल करने में कमी न छोड़े और ऐसे लोगों की मदद करें, जो अपनी बराबरी करने वाला न हो तभी मुकद्दस माह-ए-रमजान की फजीलत और हदीस की विशेषताएं समाज तक पहुंचेंगी। इस मौके पर अख्तर अहमद, मोहम्मद सब्बू, राजू, मोहम्मद सत्तार, काजू, मोहम्मद इसराइल, अकबर अली्, लियाकत अली, रुस्तम अली, असगर, मोहम्मद अनीस, बबलू, फरहान रजा, फैजान रजा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed